अमहिया रीवा गोलीकांड: आखिरकार आरोपी के घर चला मामा का बुल्डोजर, पढ़िए खबर में विस्तार से क्या,कैसे हुई कार्यवाही…
विशाल मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों के घर प्रशासन का चला बुलडोजर
रीवा (बड़ी खबर): गौरतलब है कि अमहिया गोलीकांड के फरार आरोपी सुमित परिहार के घर आखिरकार प्रशासन द्वारा बुलडोज़र चलाने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।
आपको बता दें कि आज आखिरकार विशाल मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों के घर बुलडोजर चला है। दरअसल हत्या के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया था और घर ढहाने की मांग कर रहा था। लेकिन प्रथम दृष्टया लग रहा था कि शासन-प्रशासन द्वारा घर में बुलडोजर चलाने में आनाकानी की जा रही है।
खबर देखिये वीडियो फॉर्मेट में >>>🔻रीवा- आखिर विशाल मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों के घर प्रशासन का चला बुलडोजर
उक्त मामले को विराट 24 ने प्रमुखता से उठाया था। आपको बता दें कि आज दोपहर भारी पुलिस बल और शासन प्रशासन की देख रेख में नापजोख कर नगर निगम द्वारा बिना स्वीकृत नक्शे और अनुमति के बनाए गए अवैध निर्माण को ढहा दिया है। बताया जाता है कि प्रशासन अन्य अवैध संपत्तियों के बारे में भी जानकारी जुटा रहा है।
आपको बता दें कि एक दिन पहले ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में निखिल सिंह, उत्कर्ष सिंह और शरद मिश्रा बताए जाते हैं। जबकि मुख्य आरोपी कन्हैया उर्फ सुमित सिंह परिहार, उसके माता, पिता, बहन और मामा फरार है, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि अमहिया स्थित अपराधियों के घरों में प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। आपको यह भी बता दें कि सीधी मूत्र विसर्जन कांड एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी के घर बुलडोजर चला था, लेकिन रीवा में हुई हत्या के मामले में पक्ष विपक्ष ने मौन साध लिया था, जिसके चलते यह आवाज उठने लगी थी कि मामा का बुलडोजर भी पक्षपात कर रहा है।