Rewa : CM मऊगंज में करेंगे 73.56 करोड़ के 10 कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री मऊगंज में करेंगे 73.56 करोड़ के 10 कार्यों का लोकार्पण

रीवा . मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर रीवा जिले के मऊगंज आएंगे।

मुख्यमंत्री मऊगंज में कालेज के नवीन भवन परिसर में आयोजित प्रदेश स्तरीय समारोह में संबल योजना के 27310 हितग्राहियों को अनुग्रह राशि का सिंगल क्लिक से वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री समारोह में 73 करोड़ 56 लाख रुपए की लागत के 10 निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री ग्राम जरहा में ऊर्जा विभाग के 2 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत से बनाए गए विद्युत सब स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इससे 16 गांवों के 4 हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ता लाभांवित होंगे। समारोह में 49.41 लाख की लागत से बनाए गए उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन पल्हान तथा दो करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से मऊगंज में बनाए गए आईटीआई भवन का भी लोकार्पण होगा।

मुख्यमंत्री मऊगंज में 6 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से बनाए गए शासकीय केदारनाथ महाविद्यालय के 12 कक्षों के नवीन भवन का भी लोकार्पण करेंगे।

समारोह में बैकुण्ठपुर-लालगांव सड़क में महाना नदी पर बनाए गए 5 करोड़ 4 लाख रुपए की लागत के पुल तथा त्योंथर से शंकरगढ़ मार्ग में सुकाढ नदी पर 7 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से बनाए गए पुल का लोकार्पण होगा।

समारोह में मऊगंज से गढ़-कटरा मार्ग में ओड्डा नदी पर 4 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से बनाए गए पुल तथा चाकघाट-जवा मार्ग में लोनी नदी पर 5 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से बनाए गए पुल का भी लोकार्पण होगा।

समारोह में मुख्यमंत्री देवतालाब-लालगांव मार्ग में खुदुई नदी पर 3 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से बनाए गए पुल तथा पीएचई विभाग द्वारा 34 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से बनाई गई 223 एकल नलजल योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *