- महिला से कि छेड़छाड़
- बेटो ने की आरोपियों की पिटाई
- दोनों तरफ से मामला दर्ज
महिला से छेड़छाड़ की जानकारी पर बेटों ने की आरोपियों की पिटाई
रीवा: जिले के हनुमना थाना क्षेत्र से है जहां महिला दुकानदार के साथ छेड़छाड़ करने पर विवाद हुआ है।
घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। फिलहाल घायलों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक तरफ से जहां छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है तो दूसरी तरफ से मारपीट जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
बताया जाता है कि हनुमना थाना क्षेत्र के मझगमा में दुकान संचालित करने वाली महिला के साथ बलवंत सिंह और अभय राज सिंह के द्वारा छेड़छाड़ की जा रही थी, जिसकी जानकारी महिला के द्वारा परिजनों को दी गई तो मौके पर पहुंचे 2 बेटो ने विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।
पुलिस ने महिला दुकान संचालिका की शिकायत पर बलवंत सिंह और अभय राज सिंह के खिलाफ 354 की धारा के तहत जहां प्रकरण पंजीबद्ध किया है वहीं दूसरे पक्ष से बलवंत सिंह की शिकायत पर महिला और उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।