Rewa: जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुई 689628 क्विंटल गेंहू की खरीद

जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुई 689628क्विंटल गेंहू की खरीद

 रीवा: जिले में निर्धारित 119 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। जिले में 17 मई तक 14542 किसानों से 689628 क्विंटल गेंहू की खरीद की गयी है। इसके लिए किसानों को 14542 लाख रूपये की राशि मंजूर की गयी है। इसमें से 9937 लाख रुपए किसानों के बैंक खाते में जारी कर दिए गए हैं। खरीदे गये गेंहू में से 631042 क्विंटल गेंहू का परिवहन कर भण्डारण कराया जा चुका है।

इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक ओपी पाण्डेय ने बताया कि अब तक 19760 किसानों ने गेंहू उपार्जन के लिए स्लॉट बुक किये हैं। व्यापारियों द्वारा मंडियों में अधिक मात्रा में गेंहू खरीद के कारण अन्य वर्षों की तुलना में समर्थन मूल्य में खरीदी के लिए बनाये गये केन्द्रों में गेंहू के आवक कम है।

खरीदी केन्द्रों में गेंहू उपार्जन के लिए वारदाने, तौल कांटे तथा अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं। किसान अपनी सुविधा के अनुसार खरीदी केन्द्र तथा खरीदी का स्लॉट बुक कर सकते हैं। पंजीकृत किसान जिले के किसी भी खरीदी केन्द्र में स्लॉट बुक करके गेंहू दे सकते हैं। गेंहू खरीदी के लिए अंतिम तिथि 20 मई कर दी गयी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *