Rewa:भाजपा नेत्री संतोष सिंह सिसोदिया के पति का आकस्मिक निधन

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संतोष सिंह सिसोदिया के पति का आकस्मिक निधन से समूचे मऊगंज में शोक की लहर

निवर्तमान कृषि उपज मंडी अध्यक्ष पुत्र स्वदीप सिंह रिची ने पिता को दी मुखाग्नि

    खबर रीवा जिले के मऊगंज  से है जंहा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूर्व जनपद सदस्य संतोष सिंह सिसोदिया के पति शिवेन्द्र सिंह सिसोदिया का सुबह दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया .

मऊगंज के प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं में शुमार रहे शिवेन्द्र सिंह सिसोदिया जो कि हनुमना कृषि उपज मंडी के निवर्तमान अध्यक्ष भाजपा नेता स्वदीप सिंह सिसोदिया (रिची) के पिता हैं।

उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही समूचे मऊगंज में शोक की लहर दौड़ गई है उनके अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव देह को मऊगंज भाठी स्थित उनके निवास पर रखा गया है जहां उनका अंतिम संस्कार आज उनके फार्म हाउस निबिहा में किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *