Live>ग्वालियर: महल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राजशाही अंदाज में हुआ स्वागत

सिंधिया के महल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राजशाही अंदाज में हुआ स्वागत


दीक्षांत समारोह के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के जय विलास पैलेस में लंच करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को ग्वालियर दौरे पर हैं। यह उनका पहला ग्वालियर दौरा है। खास बात यह है कि 7वीं राष्ट्रपति होंगी जो सिंधिया के पैलेस का भ्रमण करने के साथ ही लंच भी करेंगी। द्रौपदी मुर्मू से पहले भी राष्ट्रपति कई राष्ट्रपति सिंधिया के जयविलास पैलेस में आ चुके हैं। इनमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, ज्ञानी जैल सिंह, शंकर दयाल शर्मा, एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल शामिल हैं। राष्ट्रपति के दौरे को खास बनाने के लिए सिंधिया के महल
को खोल दिया गया है। महल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

Live Update
4.06 pm
द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मराठियों द्वारा किए गए देश में संघर्ष में सिंधिया राजवंश का उल्लेखनीय योगदान है। ग्वालियर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। मुर्मू ने संघर्ष में ग्वालियर के योगदान की भी सराहना की। ग्वालियर के तानसेन के गांव का नाम तानसेन नगर नाम दिया गया है।
4.01 pm
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन शुरू।
3.59 pm
राज्यपाल मंगूभाई पटेल का संबोधन।
3.50 pm
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *