शिवपुरी : LOVE YOU ARMY_लिखकर फांसी लगाई

LOVE YOU ARMY…लिखकर फांसी लगाई

आर्मी में जाने का सपना टूटा

घर से रनिंग के लिए निकला

पेड़ पर किया सुसाइड

इसे भी देखिये रीवा- नगर निगम परिषद की बैठक में जोरदार हंगामा अध्यक्ष ने दी यह चेतावनी

इसे भी देखिये मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का विरोध करने वाले आप कार्यकर्ता हुए गिरफ्तार !

LOVE YOU ARMY , मां मुझे माफ करना , जय हिंद भाइयों…

सुसाइड नोट में इतना लिखकर आर्मी की तैयारी कर रहे एक युवक ने आम के पेड़ पर फांसी लगा ली। उस पर आर्मी में जाने का जुनून सवार था, लेकिन निर्धारित उम्र की सीमा से वह बाहर हो गया। इससे वह इतना टूट गया कि सुसाइड कर लिया।

इसे भी देखिये रीवा- वन विभाग के अनुसंधान एवं विस्तार विभाग में कार्यशाला का आयोजन; देखिये खबर

इसे भी देखिये महिला की पीट-पीटकर पति ने ले ली जान; देखिये ऐसा क्या किया था पत्नी ने !

पुलिस को युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला हैमामला शिवपुरी जिले के करौंदी क्षेत्र का है। यहां रहने वाले 21 साल के केदार पाल पिता खुमानपाल दिन-रात आर्मी में भर्ती होने के सपने देखता था।

रोज की तरह आज सुबह भी केदार रनिंग के सुबह 4:30 बजे घर से निकला था। इसके बाद घर से लगभग 200 मीटर दूर उसका शव पेड़ से लटका मिला।

फिजिकल थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।केदार ने सुसाइड करने से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई स्टेटस पोस्ट किए। एक स्टेटस में भगवान भोले से रहम करने की गुहार लगाई थी। केदार के दो भाई और दो बहने हैं। पिता खेती करते हैं।

केदार के दोस्तों ने बताया कि वह आर्मी की तैयारी में हम सब से आगे था। उसकी दौड़ देख सभी दंग रह जाते थे। कुछ समय पहले अग्निवीर की भर्ती में भी उसने वह गया, लेकिन एज लिमिट के कारण उसे बाहर कर दिया गया था। तब वह बहुत रोया था। हाल ही में उसने एसएसडी-जीडी की परीक्षा दी थी। उसका परिणाम अब तक नहीं आया है।

केदार के साथ आर्मी की तैयारी कर रहे सोनू गुर्जर ने बताया कि दो साल कोरोना के चलते किसी भी प्रकार की भर्ती नहीं निकाली गई थी। इन दो वर्षों में केदार जैसे कई युवा ओवरएज होने के चलते भर्ती में शामिल नहीं हो सके हैं।

जबकि सरकार ने सभी वर्गों को राहत दी। आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को भी राहत दी जानी चाहिए थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *