मुंबई एक महानगरी के रूप में जाना जाता है, सपनों के रूप में भी लोग इसे जानते हैं, लेकिन अब इसे सबसे प्रदूषित शहर से भी जाना जाएगा। जी हां मुंबई नगरी दुनिया के प्रदूषित शहरों में आ गई है .
दुनिया में बाहर से शहर देखने में तो बड़े ही खूबसूरत लगते हैं, लेकिन यहां रहने वाले लोग ही जानते होंगे कि एक बढ़िया जीवन बिताना कितना मुश्किल है। विश्व में कई ऐसे शहर हैं, जिन्हें सबसे प्रदूषित शहर में गिना जाता है। जहां अब तक दिल्ली इस लिस्ट में टॉप पर आता था, वहीं मुंबई ने ये जगह ले ली है। जी हां, अब मुंबई नगरी सबसे पॉल्यूटेड शहर में आती है। अगर आप कुछ शहरों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले जान लें दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों के बारे में।