Rewa : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बल्ले से निकली गेंद से भाजपा कार्यकर्ता घायल !

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बल्ले से निकली गेंद से भाजपा कार्यकर्ता घायल

रीवा।   मध्‍य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के लोकार्पण के दौरान भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता घायल हो गया।

मध्‍य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के लोकार्पण के लिए केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया पहुंचे थे। इस दौरान ज्‍योतिरादित्‍य सिंध‍िया ने कुछ देर बल्‍लेबाजी भी की।

इसी दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के बल्ले से निकली गेंद से भाजपा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। बल्‍ले से निकली गेंद भाजपा कार्यकर्ता के सिर में लगी। कार्यकर्ता को सिर में गंभीर चोट आई है और उसे अस्‍पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।

जानकारी के अनुसार बल्‍लेबाजी करते समय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जोरदार शार्ट मारा। इस दौरान कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे दीनदयाल मंडल के उपाध्यक्ष विकास मिश्रा के सिर पर गेंद लग गई। इससे विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद विकास को सिंधिया की गाड़ी से ही संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय भेजा गया है जहां उनका इलाज किया गया है। घायल विकास को देखने ज्योतिरादित्य सिंधिया भी चिकित्सालय पहुंचे। 

सूत्रों के अनुसार घायल की स्तिथि स्थिर बताई जा रही है। उसे सर में चोट आयी थी , जहा इलाज के दौरान टाँके लगा दिए गए है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा है की घायल जल्द ही ठीक हो जायेगा।

बहरहाल यहाँ यह सवाल जरूर खड़ा होता है की इस तरह के आयोजनों में आखिर सुरक्छा की पुख्ता व्यवस्था क्यों नहीं होती। गनीमत है की बाल बीजेपी कार्यकर्ता के सर पर हलकी से लगी और वह गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी भी घट सकती थी।

One thought on “Rewa : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बल्ले से निकली गेंद से भाजपा कार्यकर्ता घायल !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *