कटे हाथ को जिंदा रखने के लिए पहले पैर से जोड़ा और फिर किया ऐसा कि लोग रह गए हैरान! पढ़िए चिकित्स्कों ने ऐसा क्या किया…
ये दुनिया और यहाँ रहने वाले हमेशा ही कुछ न कुछ अजब गजब करते दिख जाते है। ताजा मामला आधुनिक विज्ञान और स्वास्थ्य से जुड़ा है जहा चिकित्स्कों ने कमाल ही कर दिया है।
आपको बता दें कि मेडिकल के क्षेत्र में भी ऐसे-ऐसे अजूबे हुए हैं, जिसे जानकर दुनियाभर के लोग हैरान रह जाते हैं। इस बार चीन के डॉक्टरों ने जो किया है, वैसा आज तक कभी नहीं हुआ है।
इसे आप करिश्मा ही कह सकते हैं। गौरतलब है कि चीन के डॉक्टरों ने एक शख्स के कटे हाथ को उसके पैर से जोड़ दिया। इसके बाद उसी हाथ के साथ जो किया, वह अद्भुत और अचम्भे में डालने वाला है।
चीन के डॉक्टरों ने एक मरीज के कटे हाथ को सबसे पहले उसी के पैर से जोड़कर उसे एक महीने तक जिंदा रखा। इसके बाद उस हाथ को वापस से मरीज के हाथ में जोड़ दिया। यह वाकई में हैरान करने वाला है। ऐसा प्रयोग आजतक पहले कभी नहीं हुआ।
Morbid Knowledge नाम के ट्विटर अकाउंट से मरीज के हाथ और पैर की तस्वीरें शेयर की गई हैं। इस तस्वीर को देखकर लोग अचरज से भर उठे है। ट्वीट के साथ कैप्शन में जानकारी दी गई है कि डॉक्टरों ने मरीज का कटा हाथ जिंदा रखने के लिए सबसे पहले उसे मरीज के ही पैर से जोड़ दिया।
मशीन से कटकर अलग हो गया था हाथ
कैप्शन में बताया गया कि एक फैक्टरी में काम करते समय मरीज का बायां हाथ मशीन से कटकर पूरी तरह अलग हो गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने मरीज का हाथ जिंदा रखने के लिए सबसे पहले उसे पैर के साथ सिल दिया। इससे पैर की आर्टरी से हाथ को ब्लड की सप्लाई मिलने लगी। इससे हाथ जिंदा रह पाया। हाथ में गर्माहट रहने लगी। हालांकि, हाथ के साथ कोई नर्व नहीं कनेक्टेड था। इसलिए हाथ हमेशा सुन्न रहता था। वहीं हाथ जोड़े जाने के बाद भी पैर बिल्कुल सामान्य स्थिति में थे। हालांकि, पैर को भारीपन महसूस होता था।
एक महीने तक ऐसा रखने के बाद हाथ जब सही हो गया तो डॉक्टरों ने हाथ को पैर से अलग कर उसे फिर से हाथ की जगह अटैच कर दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि डॉक्टरों की यह तकनीक सफल रही और मरीज का हाथ सही हो गया। डॉक्टरों के इस काम की दुनियाभर में तारीफ हो रही है।
(अस्वीकरण: उपरोक्त खबर सोशल प्लेटफार्म में मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे सम्पादित किया गया, उपरोक्त घटना की सत्यता या तथ्य की पुष्टि नहीं करता है )