PoK in India: 6000 वर्ग मील में फैला है पूरा पीओके, यूं ही नहीं कहा जाता ‘धरती की जन्नत’, समझें पूरा समीकरण
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो दो दिन के भारत दौरे के बाद भले ही पाकिस्तान लौट गए हो, लेकिन इस दौरान वे कश्मीर मुद्दे का राग अलापना नहीं भूले। बिलावल भुट्टो गोवा में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने आए थे, लेकिन जब पाकिस्तान ने कश्मीर राग अलावा तो भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी तंज कसते हुए कहा कि अब आर्टिकल 370 अब पुरानी बात हो चुकी है और पाकिस्तान को जल्द ही नींद से जाग जाना चाहिए। भारत अब पाकिस्तान के साथ सिर्फ पीओके के लेकर ही बात करेगा। आखिर क्यों भारत के लिए पाक अधिकृत कश्मीर बेहद खास है और कैसी है धरती की जन्नत कहा जाने वाला पाक अधिकृत कश्मीर(POK) का पूरा इलाका, यहां जानें विस्तार से….
विभाजन के समय बड़ी रियासत थी जम्मू कश्मीर
भारत और पाकिस्तान का जब बंटवारा हुआ था तो जम्मू कश्मीर एक बड़ी रियासत थी और इसकी आबादी तब करीब 40 लाख थी। उत्तर में जम्मू कश्मीर रियासत की सीमा अफगानिस्तान, सोवियत रूस और चीन से लगी हुई थी, वहीं पश्चिम में पाकिस्तान और दक्षिण दिशा में देश का ही भारत क्षेत्र था। वैसे भौगोलिक व प्रशासनिक दृष्टि से देखा जाए तो जम्मू कश्मीर को तीन प्रमुख भागों में बांटा गया हैं।
पाकिस्तान व चीन का अवैध कब्जा
जम्मू कश्मीर के कुल क्षेत्रफल करीब 1,21,000 वर्ग किमी है, जिसमें से 54 प्रतिशत हिस्से पर पाकिस्तान और चीन ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। इस कब्जे वाले हिस्से को ही पाक अधिकृत कश्मीर कहा जाता है। पाकिस्तान द्वारा जम्मू व कश्मीर के पर कुल क्षेत्र का 35 प्रतिशत यानी 78,000 वर्ग किमी पर कब्जा और चीन ने कुल 17 प्रतिशत यानी 38,000 वर्ग किमी पर कब्जा किया है। वहीं 5000 वर्ग किमी क्षेत्र यानी 2 प्रतिशत पाकिस्तान ने चीन को अवैध रूप से सौंप दिया गया था।
चीन के नियंत्रण वाला क्षेत्र
इस पूरी कश्मीर घाटी में चीन के नियंत्रण में स्थित उत्तर-पूर्व में अक्साई चिन का इलाका भी है, जिसे पाकिस्तान ने चीन को सौंप दिया था। यहां उत्तर में शक्सगाम घाटी को पाकिस्तान द्वारा अवैध तरीके से चीन को दी गई।
पाकिस्तान के नियंत्रण वाला क्षेत्र (POK)
जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्से पर पाकिस्तान ने कब्जा किया हुआ है। उत्तर में स्थित गिलगित-बाल्टिस्तान इलाके को ही पाक अधिकृत कश्मीर कहा जाता है। यहां उत्तर-पश्चिम में पुंछ, मीरपुर और मुजफ्फराबाद डिवीजन है, जिसे मिलाकर POK कहा जाता है।