Rewa :महिला बाल विकास कर्मचारियों ने हड़ताल कर सरकार को दी चेतावनी

वेतन विसंगति के साथ-साथ सरकारी कर्मचारी का दर्जा पाने महिला बाल विकास कर्मचारियों की हड़ताल I क्या कह दी बड़ी बात

खबर रीवा से है जहां महिला बाल विकास का संयुक्त मोर्चा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। अपनी मांगों को लेकर विवेकानंद पार्क मैं एकत्र परियोजना अधिकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका एकत्र होकर सरकार को खुली चुनौती दे दी है।

आंदोलन कर्मचारियों ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी देखना है कि सरकार में कितनी ताकत है। आंदोलनरत कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए साथ ही रिटायरमेंट के समय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 1लाख और सहायिका को 75000 दिया जाए I

कर्मचारियों ने कहा कि पूरे देश में सबसे कम वेतन मध्य प्रदेश के परियोजना अधिकारियों को मिल रही है ,जबकि महिला बाल विकास के कर्मचारियों से विभिन्न विभागों के कार्य करवाए जा रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *