‘जय भारत सत्याग्रह’ कार्यक्रम में पूर्व विधायक अभय मिश्रा ने कहीं बड़ी बात, ना माने तो होगा क्या ?
कांग्रेस का जय भारत सत्याग्रह, एकजुट होकर भाजपा को हराने का संकल्प, देखें क्या कहा अभय ने
सेमरिया: Rewa: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय कपूर रीवा पहुंचे है I जहां सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर में आयोजित जय भारत सत्याग्रह में शामिल हुए I
आयोजन स्थल पर भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण , शहर अध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशियों के साथ कई नेता मौजूद रहेI
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि, यह वह समय है जब हम सब को एक साथ मिलकर भाजपा को हराना है। अगर इस बार हम भाजपा को नहीं हरा पाए, तो जनता समझेगी कि अब हम मुकाबले में नहीं हैI भाजपा के लोगों के दबाव में हमें दुबारा अवसर नहीं देगीI इसलिए सब एक साथ मिलकर एक साथ कार्यक्रम कर एकजुटता दिखाते हुए लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को हराना है।