सीएम चौहान के खुद के विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं है बदहाल…

सीहोर: मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र मे स्वास्थ्य सुविधाएं दिन प्रतिदिन बदहाल होती नजर आ रही हैI बड़ा सवाल यह है कि डॉक्टर अपनी मनमानी तरीके से अस्पताल पहुंचते हैंI जिसकी वजह से मरीज परेशान होते है।

कब दुरुस्त होगी स्वास्थ्य सुविधाएं

समय पर नही आते डॉक्टर

मरीज परेशान


सीएम चौहान एक तरफ तो खुद पुरे प्रदेश में घूम घूम कर घोषणाएं कर रहे है, व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आते है, मंच से ही लापरवाह अधिकारियो की क्लास लगाते है, कभी कभी तो उन पर कार्यवाही की गाज तक गिरा देते है। परन्तु दूसरी तरफ उनके खुद के विधानसभा क्षेत्र के हाल बदहाल है। ताजा मामला स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा है , जहा भैरुदा ब्लॉक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाड़कुई भगवान भरोसे हैI

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र का स्वास्थ्य केंद्र भगवान भरोसे है. यहां डॉक्टरों की मनमानी चल रहीI समय पर डॉक्टर अस्पताल नही पहुंच रहे है, जिससे मरीजो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
   दरअसल भैरुदा ब्लॉक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाड़कुई भगवान भरोसे है. यह शब्द हम इसलिए कह रहे है, क्योकिं डॉक्टरों की मनमानी चल रही हैI ड्यूटी समय मे डॉक्टर नदारत नजर आ रहे हैI जिसके कारण मरीजों को उपचार कराने के लिए घंटे  इंतजार करना पड़ रहा हैI मरीजों का कहना है कि 11.00 बजे तक भी डॉक्टर अस्पताल में नही आ रहे है और इंतजार कर वापस घर की ओर जाना पड़ता है।
   बता दें मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र में ही स्वास्थ्य व्यवस्था पर जिम्मेदारों की अनदेखी व उदानसीनता के कारण डॉक्टरों की मनमानी चल रही है और आज खामियाजा मरीज भुगत रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *