सावन 2023: भोलेनाथ को राशि अनुसार समर्पित करें जल और ये चीजे, होगा अद्भुत भाग्योदय

इसे देखिये :रीवा- आदिवासियों की पुरानी सभ्यता को कायम रखने समाज के लोगों ने सौंपा ज्ञापन

ॐ नमः शिवाय

इसे देखिये : सीधी के बाद नर्मदापुरम में भाजपा नेता की शिकायत; देखिये कौन सा किया कांड
सावन 2023: भोलेनाथ को राशि अनुसार समर्पित करें जल और ये चीजे, होगा अद्भुत भाग्योदय

सावन का पावन महीना शुरू हो गया है। सभी सनातन धर्मी शिव भक्त अपने अपने तरीके से शिव शम्भु की पूजा अर्चना में लगे हुए है। ऐसे में अगर आप राशि अनुसार महादेव को जल और कुछ चीजे समर्पित करें तो अद्भुत भाग्योदय हो सकता है (जैसा कि ज्योतिषाचार्य पंडित विजय शुक्ल ने बताया)

सावन का यु तो पूरा महीना ही पावन, पवित्र और फलदायी होता है, पर सावन में सोमवार का अपना विशेष महत्व होता है। आपको बता दें कि सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को है, महादेव को राशि अनुसार अर्पित करें ये चीजें, अद्भुत लाभ होगा।

इसे देखिये : रीवा- घर में खाना खा रहे युवक को पुलिस ने अर्धनग्न अवस्था में उठाया; नाबालिग बेटी से की बदतमीजी।
सोमवार को भगवान शिव पर राशि अनुसार कुछ चीजों को अर्पित करना शुभ रहेगा। जीवन की बाधाएं समाप्त होगी। भाग्योदय होगा। महादेव प्रसन्न होंगे।

उल्लेखनीय है कि 4 जुलाई से सावन मास का आरंभ हो चुका है, 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार व्रत रखा जाएगा। इस भगवान शिव की पूजा की जाती है और ‌दूध, दही, चंदन इत्यादि चीजें अर्पित की जाती है। सावन सोमवार के दिन राशि अनुसार शिवलिंग पर कुछ चीजों को चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली के ग्रह दोष समाप्त होते हैं। जीवन की कठिनाइयां दूर होती है और महादेव प्रसन्न होते।

इसे देखिये : रीवा- विधानसभा अध्यक्ष ने भोपाल परीक्षा देने गये छात्रों को परीक्षा से वंचित होने से बचाया

मेष राशि :
मेष राशि के जातकों को सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाना शुभ होगा। भोग में में माखन मिश्री चढ़ाएं।

वृषभ राशि :
वृषभ राशि के जातकों के लाइ सावन के पहले सोमवार के दिन सफेद फूलों से शिवलिंग का शृंगार करना बेहद ही शुभ होगा। भोग में में मौसमी फलों को चढ़ाएं।

मिथुन राशि :
इस राशि के जातक भगवान शिवलिंग का श्रृंगार आंकड़े के फूलों से करें। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं।

कर्क राशि :
कर्क राशि के जातक इस दिन शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं और सफेद फूलों से श्रृंगार करें। साथ ही दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना शुभ होगा।

इसे देखिये : रीवा- राशन वितरण में हेरा-फेरी करने वाले सेल्समैन के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

कन्या राशि :
कन्या राशि के जातकों के लिए सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूर्वा चढ़ाना शुभ होगा। साथ ही मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे।

सिंह राशि :
इस राशि के जातक इस दिन शिवलिंग पर नारंगी या लाल रंग के वस्त्र अर्पित करें। इस दिन नारियल चढ़ाना शुभ रहेगा।

इसे देखिये : नईगढ़ी- बीज के लिए भटक रहे किसान, चपरासी एवं चौकीदार के भरोसे चल रहा कार्यालय

तुला राशि :
तुला राशि के जातकों के लिए सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ रहेगा। दूध से बनी मिठाई का भोग महादेव को लगाएं।

धनु राशि :
इस राशि के जातक सावन सोमवार के दिन पीले फूलों से भगवान शिव का श्रृंगार करें। भोग में बेसन के लड्डू अर्पित करें।

इसे देखिये : रीवा- संजय गांधी अस्पताल में चिकित्सक के हंगामा का वीडियो वायरल

मकर राशि :
मकर राशि के जातक सावन सोमवार के दिन भगवान शिव को नीले रंग के फूल चढ़ाएं।

कुम्भ राशि :
इस राशि के जातक सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर चंदन का लेप लगाएं और मिठाई का भोग लगाएं।

इसे देखिये : शिकायतकर्ता के साथ CMO ने की हाथापाई, बहू के प्लांट पर जांच करने पहुंची थी खाद्य विभाग की टीम

वृश्चिक राशि :
इस राशि के जातकों के लिए शिवलिंग का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा साथ ही लाल फूलों से श्रृंगार करें और गुलाल चढ़ाएं।

मीन राशि :
इस राशि के जातक सावन सोमवार के दिन से शिवलिंग का श्रृंगार चंदन से करें और भोग में चने की दाल या इससे बनी चीजें चढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *