रीवा: शैलेन्द्र सिंह दुबे, गजराज सिंह, रामगोपाल द्विवेदी के मार्गदर्शन में रोशनलाल शिक्षा समिति की प्रबंध कार्यकारिणी समिति हुई गठित
रीवा/मऊगंज: आज सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय पहाड़ी के रोशनलाल शिक्षा समिति की प्रबंध कार्यकारिणी का निर्वाचन नियम पूर्वक संपन्न कराया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से शैलेन्द्र सिंह दुबे जिला सचिव ग्राम भारती, गजराज सिंह संरक्षक सदस्य, रामगोपाल द्विवेदी जिला समन्वयक ग्राम भारती रीवा एवं समिति के साधारण सभा के सदस्य उपस्थित रहे।
निर्वाचन प्रक्रिया द्वारा प्रबंध कार्यकारिणी समिती गठित कि गयी जो निम्नानुसार है…
- रामायण प्रसाद द्विवेदी (अध्यक्ष)
- गजराज सिंह (उपाध्यक्ष)
- शशि कुमार द्विवेदी (सचिव)
- कमलनयन तिवारी (सह सचिव)
- सुभाष चंद्र गुप्ता (कोशाध्यक्ष), एवं अन्य सदस्य गण।
उपरोक्त प्रबंध कार्यकारिणी समिती का उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। उक्त समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।