रीवा: पढ़िए मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम में कितने जोड़ो का हुआ मंगल मिलन

रीवा: पढ़िए मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम में कितने जोड़ो का हुआ मंगल मिलन

रीवा : मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम के आयोजन की श्रृंखला में रायपुर कर्चुलियान में सामूहिक विवाह का आयोजन विधि विधानपूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान 36 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। जनपद पंचायत अध्यक्ष, एसडीएम प्रभाशंकर त्रिपाठी, सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक अनिल दुबे एवं जनपद के सीईओ प्रदीप दुबे ने वरवधू को आशिर्वाद दिया।
जनपद अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेटियों के लिये जन्म से लेकर विवाह तक अनेक योजनाएँ बनाई हैं जिसके लागू होने से हर बेटी खुशहाल है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पहले वरवधू को सामग्री प्रदाय की जाती थी जिसमें शिकायतें आने पर मुख्यमंत्री जी ने नवयुगल के खाते में 49 हजार रूपये की राशि देने की घोषणा की जो अब उनके खाते में सीधे पहुंच जाती है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए वरदान है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों के हाथ पीले नहीं कर पाते थे अब सरकार की मदद से धूमधाम से विवाह हो रहे हैं। आज घरों में बेटी के आने पर उत्सव मनाया जाता है तथा उसकी शिक्षा दीक्षा के बाद हाँथ पीले करने की भी जबावदारी सरकार ने ले रखी है। लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बना रही है। इस योजना से प्राप्त होने वाली हर माह की एक हजार रूपये की धन राशि महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जरूरतों की पूर्ति में कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं को आगाह किया कि किसी भी प्राइवेट व्यक्ति को अपने आधार कार्ड व खाते का नंबर न दें। सरकार द्वारा हर वर्ग व समाज के हर व्यक्ति के लिये योजनाएं व कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं ताकि असमानता का भाव पूरी तरह मिट जाय।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक अनिल दुबे ने बताया कि जनपद अन्तर्गत 30 जोड़ों के तथा 6 नगर परिषद अन्तर्गत जोड़ों के विवाह संपन्न हो रहे हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *