रीवा: दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग हुए घायल

दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष आधा दर्जन लोग हुए घायल

रीवा: जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है।

आपको बता दें कि मारपीट की इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

घटना मऊगंज थानांतर्गत ग्राम पंचायत भाठी सेंगर के हर्रई मुड़हान गांव की है। जंहा पर खूनी संघर्ष हुआ है। एक पक्ष के पांच लोग घायल हुए है।

सूचना के बाद पहुची हंड्रेड डायल पुलिस द्वारा घायलों को सिविल अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया गया।
घायलों में रामलाल केबट, राजकुमारी केबट, कमलेश केबट, सौखीलाल केबट, मनीषा केबट गंभीर रूप से घायल है जिनका प्रथमिक उपचार कर डॉक्टरों द्वारा रीवा रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार विवाद की वजह जमीन के सीमांकन को लेकर बताया जाता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच और कार्यवाही की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *