- जिले में अब तक 143.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
- जिले में 10 जुलाई को दर्ज हुई 21.7 मिलीमीटर औसत वर्षा
रीवा: जिले में पिछले 48 घंटे से वर्षा हो रही है। लगभग सभी तहसीलों में वर्षा का क्रम जारी है। पर्याप्त वर्षा से फसलों की बोनी में तेजी आई है। उड़द, मूंग, सोयाबीन, अरहर, मक्का, तिल आदि की बुआई शुरू हो गई है।
किसान धान की रोपाई के लिए भी खेत और रोपा तैयार करने लगे हैं।रीवा जिले में 10 जुलाई को कुल 21.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दिन तहसील हुजूर में 38.4 मिमी तथा रायपुर कर्चुलियान 17 मिमी, गुढ़ में 32 मिमी, मनगवां में 47 तथा नईगढ़ी में 44 मिमी वर्षा दर्ज की गई।जिले में एक जून से अब तक कुल 143.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
इस संबंध में संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय ने बताया कि इस अवधि में तहसील हुजूर में 205.6 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 100.5 मिलीमीटर, गुढ़ में 163मिलीमीटर, सिरमौर में 138 मिलीमीटर, त्योंथर में 49 मिलीमीटर, मऊगंज में 204.6 मिलीमीटर, हनुमना में 68.9 मिलीमीटर, सेमरिया में 98मिलीमीटर, मनगवां में 201 मिलीमीटर, जवा में 152.2 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी तहसील में 193 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 113.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है।