- बीजेपी महिला नेता के गाल पर ब्लेड मारे
- गुंडे को पुलिस ने सिखाया सबक
- घर पर चलाया बुलडोजर
इंदौर: गौरतलब है कि अभी हाल ही में भाजपा नेत्री सुनीता रसीली पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में महिला नेता बुरी तरह जख्मी हो गयी थीं। उनका चेहरा खराब हो गया था। उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आपको बता दें कि बीजेपी नेत्री सुनीता रसीली से भीम यादव की कहासुनी हो गई थी। उसके बाद भीम यादव के रिश्तेदार कपिल और उज्ज्वल ने भाजपा नेत्री को घर से बाहर बुलाकर उनके गाल पर ब्लेड मारे थे।
उक्त वारदात को इंदौर के कुख्यात बदमाश भीम यादव द्वारा अंजाम दिया गया था। पुलिस मामला दर्ज कर भीम यादव की तालसः कर रही थी, परन्तु यादव वारदात के बाद से ही फरार चल रहा है।
इंदौर पुलिस द्वारा गुंडा अभियान के तहत आज बड़ी कार्रवाई की गयी है। पुलिस ने आज भीम यादव के मकान पर बुल्डोजर चलाकर मकान को जमीदोज कर दिया है। कार्यवाही खजराना थाना इलाके के रामकृष्णबाग कॉलोनी में की गयी है जहा पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों में लिप्त भीम यादव का मकान बुलडोजर चलाकर ढहा दिया है।
पुलिस का कहना है :
एसीपी जयंत राठौर ने बताया भीम यादव लिस्टेड गुंडा है। उसके मकान को आज ध्वस्त कर दिया गया। भीम यादव के खिलाफ मारपीट, एक्सटोर्शन, तोड़फोड़, हत्या की कोशिश सहित 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वो अभी फरार है जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।