बुधादित्य राजयोग बनने से इन 3 राशि वालों का चमक सकता है भाग्य,ग्रहों के राजा सूर्य और बुध देव की रहेगी विशेष कृपा

बुधादित्य राजयोग बनने से इन 3 राशि वालों का चमक सकता है भाग्य , ग्रहों के राजा सूर्य और बुध देव की रहेगी विशेष कृपा
Budhaditya Rajyog In Meen : ज्योतिष शास्त्र मुताबिक मीन राशि में बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। जिससे 3 राशि के जातकों को धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं।

Budhaditya Rajyog In Pisces: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित समय अंतराल राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योग का निर्माण करते हैं। इन योगों का असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि 16 मार्च को ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के राजकुमार बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस राजयोग के बनने से आकस्मिक धनलाभ, प्रतिष्ठा और मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं भाग्यशाली ये राशियां कौन सी हैं…

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से पंचम भाव में बनने जा रहा है। जिसे संंतान, आकस्मिक धनलाभ और प्रेम विवाह का का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही विद्यार्थियों के लिए भी यह अवधि काफी अच्छी रहेगी। उन्हें सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। वो किसी उच्च संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। वहीं इस समय आपको प्रेम संबंध में भी सफलता मिल सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

बुधादित्य राजयोग बनना धनु राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से चतुर्थ भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही इस योग की दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव पर बन रही है। इसलिए इस अवधि में व्यापारियों को अच्छे ऑर्डर आने से धनलाभ हो सकता है। वहीं इस राशि के नौकरीपेशा लोग जो नौकरी बदलने की इच्छा में हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। माता के साथ भी संबंध अच्छे रहेंगे।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न में ही बन रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही ऐसे में आपकी निर्णय लेने की क्षमता काफी प्रभावशाली रहने वाली है। इस दौरान आपकी बातों से दूसरे लोग प्रभावित होंगे। वहीं इस योग की दृष्टि आपके सप्तम स्थान पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपकी जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

साथ ही जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। लेकिन इस समय आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इसलिए इस समय आपको सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। साथ ही कुछ काम आपके रुक सकते हैं। इसलिए हर शनिवार शनि देव के मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि चालीसा का पाठ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *