प्रेगनेंसी में विटामिन डी की कमी होने पर दिख सकते हैं ये 5 लक्षण,न करें अनदेखा

Vitamin D deficiency in Pregnancy: प्रेगनेंसी में अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो गई है, तो आपको कुछ लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है।

Vitamin D deficiency in Pregnancy: प्रेगनेंसी एक ऐसा पल है, जो प्रत्येक कपल के लिए सबसे खुशनुमा होता है। महिलाएं इस पल को काफी अच्छे से जीना पसंद करती हैं। इस दौरान वे अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान देती हैं। क्योंकि उन्हें अपने साथ ही दुनिया में आने वाले बच्चे के स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक होना पड़ता है। प्रेगनेंसी में अकसर महिलाओं को शारीरिक और मानसिक बदलावों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान उनके शरीर में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स की कमी भी देखने को मिलती है। खासकर, प्रेगनेंसी में डॉक्टर महिलाओं को फोलेट और फोलिक एसिड सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। क्योंकि ये पोषक तत्व महिला और बच्चे के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। इतना ही नहीं महिलाओं को प्रेगनेंसी में विटामिन डी की कमी का भी सामना करना पड़ता है। जिन महिलाओं के शरीर में प्रेगनेंसी के समय में विटामिन डी की कमी होती है, उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रेगनेंसी में विटामिन डी कम होने पर कई लक्षणों का सामना करना पड़ता है। तो चलिए, जानते हैं प्रेगनेंसी में विटामिन डी की कमी होने पर कौन-से लक्षण दिखाई देते हैं।

प्रेगनेंसी में विटामिन डी की कमी के लक्षण-

1. गर्भकालीन डायबिटीज

जिन महिलाओं को प्रेगनेंसी में विटामिन डी की कमी का सामना करना पड़ता है, उनमें गर्भकालीन डायबिटीज के लक्षण नजर आ सकते हैं। विटामिन डी की कमी वाली महिलाओं में गर्भकालीन डायबिटीज का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी है, तो आपको गर्भावस्था में समय-समय पर अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच करती रहनी चाहिए। इससे अगर आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ेगा भी तो उसे समय पर कंट्रोल में किया जा सकता है।

2. समय से पहले जन्म

अगर प्रेगनेंसी में किसी महिला के शरीर में विटामिन डी की मात्रा कम होती है, तो इस स्थिति में समय से पहले जन्म का जोखिम बढ़ जाता है। साथ ही इस स्थिति में बच्चा कम वजन के साथ पैदा हो सकता है। ऐसे में बच्चे को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको प्रेगनेंसी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी आहार और सप्लीमेंट्स का सेवन जरूर करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *