पुरातत्वविदों द्वारा खोजी गई अब तक की सबसे डरावनी चीजें क्या है?

1. ग्राउबले मैन

तथाकथित ग्राउबले मैन एक दलदल शरीर है जिसे डेनमार्क में खोजा गया था। शरीर तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व के शुरुआती जर्मनिक लौह युग के दौरान के एक व्यक्ति का है। यह अगले जन्म में बेहतर जीने के लिए जर्मनिक देवताओं के लिए बलिदान किया गया था (वलहैला के बलिदान की तरह), अजीब बात यह है कि शरीर सदियों तक बिना विघटित हुए सहेजा गया था।
2. अर्जेंटीना में बलिदान

1985 में अर्जेंटीना में एकॉनकागुआ के निकट चढ़ाई कर रहे पर्वतारोहियों को अतीत की एक काली स्मृति दिखाई दी। एक पत्थर की संरचना में बसा एक 7 साल के बच्चे की ममी थी, जिसकी मृत्यु लगभग 500 साल पहले हुई थी।
यह एक इंकान बलिदान था, जिसमें वे मंदिर में ममी
बनाए जाने से पहले लगभग एक साल तक जीवित रहे थे। मरने से पहले उन्होंने बहुत कुछ सहा होगा।
3. पहला कोढ़ी

कुष्ठ रोग भयावह रोग है जो मनुष्यों को संक्रमित करता है,मध्यकालीन युग में कुष्ठ रोग आम था जैसे यरुशलम के राजा बाल्डविन।पहला कोढ़ी आदमी 4000 साल पहले था और यह उसकी खोपड़ी है जिसे सदियों से बचाया गया था।
4. हेडलेस वाइकिंग्स

डोरसेट में हेडलेस (सरविहीन) वाइकिंग्स पाए गए,पुरातत्वविदों ने कहा कि शायद कुछ ग्रामीण एक आक्रमण से बच गए होगे और उन्होंने वाइकिंग्स अपना बदला लिया होगा। हालाँकि,यह अभी भी किसी को मारने का क्रूर तरीका है।
5. माउंट ओवेन मोआ

एक अभियान के तहत खोजी दल न्यूजीलैंड में माउंट ओवेन की गुफा श्रृंखला में गहरी खुदाई कर रहा था जब उसे एक विशाल पंजा मिला।यह निर्धारित/निष्कर्ष किया गया था कि यह पंजा एक अपलैंड मोआ का था,एक विशाल प्रागैतिहासिक पक्षी जिसके पंजे काफी बड़े होते थे। by Umesh shukla@ VIRAT24 NEWS