झण्डा दिवस में एक लाख से अधिक सहयोग राशि देने वालों को किया गया सम्मानित

झण्डा दिवस में एक लाख से अधिक सहयोग राशि देने वालों को किया गया सम्मानित

रीवा  सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर सेना के पूर्व सैनिकों, सैन्य विधवाओं तथा सैनिकों के आश्रितों के कल्याण के लिए स्वेच्छा से धनराशि संकलित की जाती है।

अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आमजन भी सैनिकों के कल्याण के लिए सहायता राशि प्रदान करते हैं। इस वर्ष सशस्त्र सेना झण्डा दिवस में सैनिकों के कल्याण के लिए एक लाख रुपए से अधिक की सहयोग राशि देने वाले तीन व्यक्तियों को सम्मानित किया गया है।

इन व्यक्तियों को प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया है।

कलेक्टर मनोज पुष्प तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल पी गंगा ने एक लाख रुपए से अधिक सहयोग राशि देने वालों गुरमीत सिंह साहनी राजपूत गन सर्विस तथा सुनील सिंह बद्रिका मोटर्स को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

कलेक्टर ने अजीत समदड़िया को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *