चीन चुपके चुपके क्या खिचड़ी पका रहा है स्पेस में….

चीन की सरकारी मीडिया ने इसे ऐतिहासिक मिशन बताया और कहा कि देश की पुन इस्तेमाल की जा सकने वाली अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों का परीक्षण किया गया

चीनी मीडिया के अनुसार सोमवार को निर्धारित समय के अनुसार उत्तर-पश्चिम चीन में जिउक्वान लॉन्च सेंटर में यह स्पेसक्राफ्ट उतरा। इस अंतरिक्षयान में को कोई चालक दल सवार नहीं था।

अंतरिक्षयान को लेकर और कोई विशेष जानकारी साझा नहीं की गई है। साथ ही किन तकनीकों का परीक्षण किया गया, यह कितनी ऊंचाई तक पहुंचा और अगस्त 2022 की शुरुआत में लॉन्च के बाद से यह कहां-कहां पहुंचा, इस पर कोई आधिकारिक विस्तृत विवरण नहीं दिया गया है। इस अंतरिक्षयान की तस्वीरें भी अभी तक जारी नहीं की गई हैं।

चीन की सरकारी मीडिया ने बताया कि परीक्षण फिर से इस्तेमाल किए जा सकने वाले अंतरिक्ष यान प्रौद्योगिकी पर था और इससे भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों को अंजाम के लिए एक अधिक सुविधाजनक और सस्ता तरीका मिलेगा।

इससे पहले साल 2021 में एक ऐसा ही स्पेसक्राफ्ट चीन की ओर से भेजा गया था जो उसी दिन एक मिशन के बाद पृथ्वी पर लौट आया था। इसे भी काफी हद तक पर्दे में ही रखा गया था।

चीनी सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अनुमान लगाया है कि बीजिंग अमेरिकी वायुसेना के X-37B जैसा एक अंतरिक्ष यान विकसित कर रहा है। यह ऐसा अंतरिक्षयान होगा जो वर्षों तक कक्षा में रह सकता है। अपने छठे मिशन के तहत अंतरिक्ष में 900 से अधिक दिनों तक रहने के बाद X-37B पिछले साल नवंबर में धरती पर लौट आया था। इस स्पेसक्राफ्ट को फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *